अतरमरा के पुलिया में 18 किलो गांजा पानी में तैरता मिला,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,


पाण्डुका/थाना क्षेत्र पांडुका के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अतरमरा के बड़े पुलिया में तैर रहे गांजा पैकेट को देखकर लोग हैरान रह गए और इसकी जानकारी जैसे गांव को लगी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा यह पहला मौका है जब इस तरह किसी पुल के नीचे पानी में गांजा की पैकेट तैयार रहा है बता दे की ग्राम पंचायत अतरमरा में पहले भी गांजा के अवैध व्यापार को लेकर कई बाते सामने आ चुकी है ।वही अंचल में बड़ी मात्रा में गांजा कारोबार चल रहा है । जतमई मार्ग से या फिर अंदरूनी गांव के रास्तों से यहां तक पहुंचता है।

बड़े नहर में यह गांजा की पैकेट लगभग 18 किलो की बताई जा रही है जो छोटे-छोटे पैकेट में है।गांजा तस्करों द्वारा फेंका गया होगा मोहतरा से अतरमरा के बीच पड़ने वाले बड़े पुल में ये पैकेट तैरते देखा जा सकता है।


,,,,थाना प्रभारी पाण्डुका कृष्ण कुमार जांगड़े से पूछने पर बताया कि खबर मिला है अभी वही देखने जा रहे हैं जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि कहां से आया है और कैसे यहां तक पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *