नारी सशक्तिकरण के खिलाफ कोई भी प्रस्ताव राष्ट्रहित के विरुद्ध है, इसे जनशक्ति के बल पर अस्वीकार किया जाएगा – श्रीमती कीर्ति नायक

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, दुर्ग में आयोजित जन आक्रोश विरोध कार्यक्रम में लोकसभा में नारी सशक्तिकरण के विरोध में लाए गए प्रस्ताव के खिलाफ कार्यकर्ताओं, महिला प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर तीव्र विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के मुद्दों को लेकर व्यापक जन आक्रोश देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वर्णिका शर्मा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का कदम समाज के विकास को बाधित करता है और इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर अलका वर्मा, कुमुद बघेल, कुलेश्वरी देवांगन, जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर एवं उनकी टीम की सक्रिय एवं प्रभावशाली उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की केंद्र बिंदु रहीं जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक जी, जिन्होंने अपने विचारों से पूरे कार्यक्रम को दिशा प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नारी सशक्तिकरण के खिलाफ लाया गया कोई भी प्रस्ताव न केवल महिलाओं के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह राष्ट्र की प्रगति के विरुद्ध भी है।

उन्होंने आगे कहा कि यह जन आक्रोश महिलाओं के आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की रक्षा का प्रतीक है और समाज का प्रत्येक वर्ग इसके समर्थन में खड़ा है। उनके सशक्त एवं दृढ़ विचारों ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह और संकल्प का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एवं अन्य दलों की भूमिका के विरोध में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में नारी सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के समर्थन में अपना संकल्प दोहराया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *