पाटन। गो सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गो सम्मान दिवस का आयोजन दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पाटन में किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनपद कार्यालय के सामने आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में गौसेवक एवं सामाजिकजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे एकत्रीकरण के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे से संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 11:30 बजे प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जाएगा, जिसमें गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी गौसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गौ संरक्षण के लिए जनसमर्थन जुटाना तथा समाज में गौ सम्मान की भावना को सशक्त करना है।
पाटन में आज “गो सम्मान आह्वान अभियान” का आयोजन
