बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य की दिशा में बड़ा कदम : 15 बालिकाओं का HPV टीकाकरण

पाटन। बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में 15 बालिकाओं को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया गया।▪️ कार्यक्रम की मॉनिटरिंग बीएमओ डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया, बीईटीओ बी.एल. वर्मा एवं सुपरवाइजर के.के. वर्मा द्वारा की गई।▪️ स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत यह टीकाकरण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बालिकाओं को निःशुल्क HPV वैक्सीन प्रदान की जा रही है।▪️ टीकाकरण का समय प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन एवं झीट में निर्धारित किया गया है।▪️ पात्रता — यह वैक्सीन उन बालिकाओं को दी जा रही है जिनका जन्म अप्रैल 2011 से अप्रैल 2012 के बीच हुआ है, अर्थात जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, किंतु 15 वर्ष पूर्ण नहीं किया है।▪️ महत्वपूर्ण जानकारी — HPV वैक्सीन केवल एक बार दी जाती है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है।▪️ आवश्यक दस्तावेज — टीकाकरण हेतु अभिभावक की सहमति आवश्यक है, साथ ही आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी बालिकाओं को इस महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान से जोड़कर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *