लिपिक संघ की हुंकार: “अन्याय के खिलाफ निर्णायक संघर्ष” वेणु शिवारे के निलंबन पर घमासान, बहाली की मांग तेज


दुर्ग।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग में बुधवार को सक्रिय लिपिक संघ पाटन ने जबरदस्त एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वेणु कुमार शिवारे के निलंबन के विरोध में संघ ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल बहाली की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन उग्र होगा।
कार्यालय परिसर में गूंजे नारे……
“✊ लिपिक एकता जिंदाबाद” और “✊ अन्याय का विरोध होगा” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित लिपिकों ने स्पष्ट संकेत दिया कि अब अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।
निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण……
संघ अध्यक्ष गोपेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भरर के सहायक ग्रेड-02 वेणु कुमार शिवारे का निलंबन पूरी तरह अनुचित और तथ्यों के विपरीत है।
वरिष्ठ लिपिक नेता टिकेंद्र वर्मा ने कहा—“सेवा पुस्तिका संधारण एक प्रक्रियात्मक कार्य है। केवल इसी आधार पर निलंबन करना न केवल अव्यवहारिक, बल्कि कर्मचारी के साथ अन्याय है।”
उन्होंने यह भी बताया कि जांच रिपोर्ट में कठोर कार्रवाई की अनुशंसा नहीं थी, और शिकायतकर्ता स्वयं शिकायत वापस ले चुका है।
प्राकृतिक न्याय के उल्लंघन का आरोप…..
संघ ने आरोप लगाया कि निलंबन से पहले कर्मचारी को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का हवाला देते हुए संघ ने मामले की पुनः जांच और तत्काल बहाली की मांग की।
आंदोलन की चेतावनी…….
लिपिक संघ ने साफ शब्दों में कहा—यदि समय रहते न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापक और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बैठक में उठे अन्य मुद्दे…….
बैठक के दौरान कर्मचारियों ने कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप,
मानसिक उत्पीड़न,प्रशासनिक दबाव जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अध्यक्ष गोपेंद्र चंद्राकर ने कहा—“यह केवल मांग नहीं, बल्कि हमारे सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
📢 संघ का स्पष्ट संदेश
✊ अब चुप्पी नहीं — निर्णायक संघर्ष होगा
✊ हम झुकेंगे नहीं — हम रुकेंगे नहीं
✊ अधिकारों से समझौता नहीं — हर हाल में न्याय होगा
✊ एकता हमारी ताकत — संघर्ष हमारी पहचान
🚨 चेतावनी: मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने पर चरणबद्ध और उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सुरेन्द्र साहू, सुखेन्द्र चंद्राकर, डी.आर. निर्मल, कुलदीप, पुरेंद्र बंछोर, ईश्वरी कुर्रे, शरद साहू, लोमश ऋषि साहू, खगेश कामडे, बी.के. परगनिया, उदित नारायण, गिरीश साहू, ओमप्रकाश यादव, तुषार कामरे सहित बड़ी संख्या में लिपिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *