सड़क पर ‘पुलिस’ का झांसा देकर दौड़ा रहा था गाड़ी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सड़क सुरक्षा अभियान के बीच सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने निजी थार वाहन में अवैध रूप से “पुलिस” मोनो और बोर्ड लगाकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी चौक के पास एक थार वाहन चालक के खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को रोककर जांच की। जांच में सामने आया कि चालक ने वाहन में अवैध रूप से पुलिस चिन्ह लगाकर प्रभाव जमाने का प्रयास किया था।प्रथम दृष्टया मामला अपराध पाए जाने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 555/2026 दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ BNS की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन को भी जप्त कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।पुलिस के अनुसार, आरोपी तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर लोगों की जान को खतरे में डाल रहा था, साथ ही पुलिस चिन्ह का दुरुपयोग कर अपनी धौंस जमाने की कोशिश कर रहा था।इस कार्रवाई में स्मृति नगर चौकी, थाना सुपेला की टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।पुलिस की अपील:दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *