स्कूटी से रेकी कर बकरा चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार…सीसीटीवी फुटेज से पहचान, उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा


उतई। थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई में बकरा चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्कूटी से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, हथियार और नगदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, बजरंग चौक निवासी बन्नी अली (26) ने 25 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 मार्च की शाम बकरों को घर में बांधने के बाद सुबह देखा तो दो बकरे गायब थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर दो युवक दुपहिया वाहन में बकरा ले जाते दिखाई दिए।
मामले में अपराध क्रमांक 160/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रूआबांधा क्षेत्र से मोहम्मद शफी (50) और ओमप्रकाश वर्मा (35) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए बकरों को काटकर बेच दिया और रकम खर्च कर दी।
जप्त सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूटी, धारदार हथियार, घटना के समय पहने कपड़े-चप्पल और नगदी रकम जब्त की है।
आर्थिक लाभ के लिए की चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, दिलीप सिदार, राजीव दुबे और महेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *