सेलूद। साहू समाज की आराध्य भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती महोत्सव का आयोजन स्थानीय इकाई सेलूद एवं देमार में रविवार को हर्षोल्लास के मनाई गई। समाज की मातृशक्तियों द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण और भक्त माता कर्मा की आरती-पूजा की गई।
ग्राम सेलूद में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्वनी साहू महासचिव जिला साहू संघ दुर्ग एवं तहसील अध्यक्ष लालेश्वर ने कहा कि समाज की आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना आवश्यक है। जिस प्रकार भक्त माता कर्मा ने एक महिला होकर केवल साहू समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, उसी प्रकार उनके बताए मार्ग और संदेश को हमें अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरसनारा परिक्षेत्र अध्यक्ष किशन हिरवानी ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों की सफलता में मातृशक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करना होगा। साथ ही उन्होंने रक्तदान एवं नेत्रदान के लिए समाज को प्रेरित किया तथा 25-26 अप्रैल को ग्राम भरर में आयोजित तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति की अपील की।
ग्राम देमार में आयोजित कर्मा जयंती में न्याय प्रकोष्ठ संयोजक कौशल बनपेला ने कहा कि आज से 1010 वर्ष पूर्व माता कर्मा ने जन्म लेकर समाज की कुरीतियों को दूर किया और अपनी भक्ति से भगवान को खिचड़ी खिलाने का गौरव प्राप्त किया। ऐसे महान व्यक्तित्व की संतति होने पर हमें गर्व होना चाहिए।
इस अवसर पर सरपंच खिलेश मार्कण्डेय जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी, विमला साहू, राकेश साहू, टामन साहू ने भी कर्मा जयंती की बधाई देते हुए माता कर्मा के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मंच संचालन अनिल बनपेला ने किया। गंगा साहू कृत लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक बयार आरंग द्वारा भक्त माता कर्मा की सजीव झांकी ने भाव विभोर कर दिया।
मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच खेमलाल साहू, खेमीन साहू, संतोष साहू, सालिक साहू, स्थानीय अध्यक्ष जयंत साहू,हरि राम साहू, भोलाराम साहू, जयप्रकाश साहू, ललिता साहू, बलराम साहू, लक्ष्मण साहू, हितेश साहू रूपेश साहू, राजकुमार साहू, अमृत साहू, केवरा साहू,योगेंद्र साहू,कमल साहू, अमरचंद साहू, धनंजय साहू,देवला साहू, सतीश साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
सेलूद में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई
