देवादा के मंगलु देव परिसर में पेवर ब्लॉक व ज्योति कलश कक्ष का लोकार्पण

पाटन। ग्राम देवादा स्थित मंगलु देव परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण एवं अतिरिक्त ज्योति कलश कक्ष का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल रहीं।

मुख्य अतिथि  रजनी विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम देवादा के मंगलु देव परिसर में पेवर ब्लॉक एवं अतिरिक्त ज्योति कलश कक्ष का निर्माण ग्रामवासियों की आस्था और सुविधा दोनों को मजबूत करने वाला कार्य है। ऐसे विकास कार्य न केवल गांव की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी गांव की पहचान वहां के सामूहिक प्रयास और एकता से बनती है। ग्राम देवादा के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर जो पहल की है, वह सराहनीय है और अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर  जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर,  हर्षा लोकमणि चंद्राकर, सरपंच  लक्ष्मी नीलू वर्मा, राजा पाठक उपासना साहू,  कमलेश वर्मा, राजा पाठक, कमलेश चंद्राकर, पोषण वर्मा,  आशा वर्मा, शंकर वर्मा, सरपंच रोशन वर्मा फूंडा, राजेंद्र वर्मा, सोहन साहू, जय वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *