रिसाली में गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 3.554 किलो मादक पदार्थ जब्त


दुर्ग। नेवई थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिसाली सेक्टर भिलाई में गांजा बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.554 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1.75 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्लॉक क्रमांक 298 एल के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी कविराज लीमा (45) निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना नेवई के प्रभारी अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम सहित पुलिस टीम एवं एसीसीयू भिलाई का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *