पेंशनरों का 20 मार्च को पाटन में धरना, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

पाटन। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर के आह्वान पर 20 मार्च 2026 को प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर पर पेंशनरों द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी क्रम में पाटन में भी पेंशनर समाज द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मैदान में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धरना आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पेंशनर समाज पाटन के अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा ने बताया कि पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बजट सत्र में भी मांगों की अनदेखी से नाराज पेंशनरों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।उन्होंने पाटन तहसील के सभी पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

प्रमुख मांगें:पेंशन भुगतान में छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के बीच सहमति प्रक्रिया समाप्त हो

केंद्र के समान 1 जनवरी व 1 जुलाई से राहत पेंशन लागू हो

छठवें वेतनमान के 32 माह के एरियर्स का भुगतान

सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर्स का भुगतानपेंशनर्स कल्याण निधि से चिकित्सा व्यय का भुगतान जैसे मांग प्रमुख है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *