पाटन में 100 दिवसीय निक्षय निरामय कार्यक्रम के तहत टीबी फोरम की बैठक संपन्न


पाटन। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत “निक्षय निरामय” 100 दिवसीय अभियान के तहत टीबी फोरम की बैठक बीपीएचयू पाटन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की गई।
बैठक में टीबी उन्मूलन को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सीईओ जागेश्वर साहू, बीएमओ पाटन डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन, डॉ. एस. नंदी (एमओ), सीडीपीओ पाटन छाया वर्मा, सीडीपीओ झीट यमुनेश पाण्डेय, सीडीपीओ भिलाई-2 चौधरी मैडम, बीईटीओ पाटन बी.एल. वर्मा, बीईटीओ झीट चन्द्रकान्ता साहू, एसटीएलएस इंदु अमृत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *