पाटन। तहसील क्षेत्र के ग्राम तर्रीघाट में 15 मार्च , रविवार को कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कर्मा मंदिर प्रांगण, तर्रीघाट में स्थानीय साहू समाज द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू होंगे, जबकि अध्यक्षता परिक्षेत्रीय साहू समाज तेलीगुंडरा के अध्यक्ष रामनारायण साहू करेंगे
विशेष अतिथियों के रूप में महेंद्र साहू, श्रीमती विमला साहू, कमलेश वर्मा, श्रीमती भगवती साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, छत्रपाल साहू, डिंडूराम साहू, मधुकांत साहू एवं अश्वनी साहू उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे सामूहिक महाआरती, खेलकूद एवं हवन पूजन से होगी। दोपहर 1 बजे अतिथि स्वागत एवं मंचीय उद्बोधन होगा। इसके बाद शाम 3 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा शाम 6 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
उक्त जानकारी स्थानीय साहू समाज तरीघाट के अध्यक्ष अशोक साहू ने दी
