पाटन। गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट और निस्तारी की समस्या को लेकर जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर ने पहल करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जलाशयों से सभी गांवों के लिए निस्तारी हेतु पानी छोड़े जाने की मांग की है।
सभापति नीलम चंद्राकर ने कहा कि हर वर्ष गर्मी के दिनों में भूजल स्तर तेजी से गिरने लगता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में समय रहते आवश्यक कदम उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के चरम पर पहुंचने से पहले ही जल स्रोतों और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आम लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि जलाशयों से समय पर पानी छोड़े जाने से गांवों में निस्तारी की व्यवस्था भी सुचारू बनी रहेगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने विभाग से पेयजल आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
गर्मी से पहले पेयजल संकट की चिंता, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर ने जलाशयों से पानी छोड़ने की उठाई मांग
