किसानों का आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और प्रेरणा है — कीर्ति नायक


पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं अपने आप को अत्यंत सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरे जन्मदिवस के अवसर पर मुझे धरती के भगवान, हमारे अन्नदाता किसान भाइयों एवं बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और अपार प्रेम प्राप्त हुआ। किसानों का यह आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और प्रेरणा है, जो मुझे निरंतर जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है।
इसी भावना के साथ उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सहकारी समिति, ग्राम तर्रा (जामगांव एम, बटंग एवं झीट क्षेत्र) में किसानों एवं ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर प्रदान किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रूप से इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद सदस्य संतोषी ठाकुर तथा ग्राम तर्रा के सरपंच विपिन चंद्राकर के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष गणेश चंद्राकर, अनय चंद्राकर (प्रभारी), कोमल वर्मा, दुर्गेश नायक (बटंग), गौरव मोहबे (प्रबंधक), धर्मेन्द्र कौशिक (प्राधिकृत झीट), पुरुषोत्तम सिन्हा (प्रभारी), बोधन ठाकुर (समिति प्रबंधक फुंडा), नीलू वर्मा (प्राधिकृत), चंद्रप्रकाश, सुभाष वर्मा (सुपरवाइजर), दयानंद साहू, रामसेवक, रघुवेंद्र, वीर रामू कोसे, रज्जु सोनी, कवल चंद्राकर, बिसेसर, रामानंद, प्रदीप कुमार, राकेश समस्त पंचगण, लक्ष्मीनारायण, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम तर्रा के ग्रामीण एवं किसान बंधु एवं बहनें उपस्थित रही।
कार्यक्रम के अंत मे श्रीमती कीर्ति नायक द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, किसानों एवं ग्रामीणजनों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *