पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम ग्रामीण मलजल उपचार संयंत्र (FSTP) पाटन विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम पतोरा, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग में स्थापित है। इस संयंत्र की कार्यप्रणाली का अध्ययन एवं अवलोकन करने हेतु मंगलवार 10 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के विभिन्न विकासखंडों से ग्राम पंचायतों के सरपंचों का 40 सदस्यीय दल ग्राम पतोरा पहुंचा।
दल का आगमन FSTP परिसर तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में हुआ, जहां पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सभी आगंतुक सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात सरपंचों के दल ने संयंत्र परिसर का निरीक्षण किया तथा मलजल उपचार प्रक्रिया, सोन खाद निर्माण की कार्यप्रणाली और कचरा पृथक्करण केंद्र का विस्तार से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान आगंतुक सरपंचों ने संयंत्र की कार्यप्रणाली की सराहना की और अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में भी इस प्रकार के संयंत्र स्थापित करने के लिए अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू, जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी, उपसरपंच देवचरण कौशल, जिला पंचायत दुर्ग से आशीष तिवारी, कुंदन चौरसिया, पंचायत सचिव नरेश कुमार मेहतो, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर FSTP लोकेश साहू, जशपुर जिले से पधारे सरपंचगण नागेंद्र भगत, उमेश कुमार भगत, लूसी ग्रेश मिंज, आशीष भगत, विष्णु राम, मनोज कुमार भगत (दुलदुला), केदार सिदार (दुलदुला), जागेश्वर निराला (दुलदुला), सुशीला बड़ा (दुलदुला), सुमन राम नाग (कुनकुरी), मंजू भगत (कुनकुरी), मेरी कृपा (कुनकुरी), सरिता तर्की (कुनकुरी), प्रमोद कुमार (बगीचा), श्यामलाल (बगीचा), देवलाल भगत (बगीचा), रामनारायण (बगीचा), शंकर राम (बगीचा), अनिल कुमार खलखो (कांसबेल), मुक्ति देवी (कांसबेल), राम प्रसाद बागे (कांसबेल), पूर्णिमा सिदार (कांसबेल), सीता बाई बाज (पथलगांव), शकुंतला पैनकरा (पथलगांव), रोसन प्रताप सिंह (पथलगांव), गरीब साई बड़ा (पथलगांव), सरस्वती पैनकरा (पथलगांव), मालती कुजूर (मनोरा), शिवनंदन भगत (मनोरा), ग्रेवरी तीग्गा (मनोरा), नीलिमा खलखो (फरसाबहार), कुंवर साईं पैंकरा (फरसाबहार), संजय कुमार भगत (फरसाबहार), नीलम भगत (फरसाबहार), सुनीता पैनकरा (फरसाबहार) उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत पतोरा के पंचगण मुकेश चांदने, हेमचंद्र ठाकुर (हेमू), दीपक साहू, गोरेलाल श्रीवास, चूमन साहू, चित्रसेन कलिहारी, नेमबाई, राधा ठाकुर, डीलेश्वरी साहू, मनोज साहू, कमलेश्वरी साहू, एकता साहू, कामीन देश लहरे, जामुन ठाकुर, सरस्वती साहू, दीप्ति श्रीवास, रूपेश कोषरे, माहेश्वरी कुर्र, दिलेश्वरी देश लहरे, स्वच्छता समूह की दीदियां योगिता श्रीवास, सीमा साहू, बेदु बाई ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, पंचायत कर्मी क्षमा भारती, शालिनी देवांगन, कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश वर्मा (पम्प ऑपरेटर), जितेंद्र देवांगन (वाहन चालक), भुनेश्वरी देवांगन, कविता साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
