अन्न फूड फेस्टिवल का आयोजन,,राजिम महाविद्यालय में

श्री अन्न फूड फेस्टिवल के मुख्य वक्ता डॉ. अभया जोगलेकर शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा के मार्गदर्शन एवं रुसा 2.0 द्वारा प्रायोजित श्री अन्न फेस्टिवल का आयोजन दिनांक 10 एवं 11 मार्च को आयोजित किया गया है। जिसमें 10 मार्च को निबंध लेखन एवं पोस्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस अवसर एक व्याख्यान माला का आयोजन भी होगा जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. अभया जोगलेकर प्राचार्य शासकीय बीपी लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरंभ, डॉ. धर्मेंद्र खोखर सीनियर साइंटिस्ट इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं डॉ अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. भानु प्रताप नायक ने बताया कि इस अवसर पर एक श्री अन्न आनंद मेला का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें श्री अन्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के व्यंजन का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *