पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की कार्यकारिणी की बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को साहू सदन रवेली में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
स्वागत भाषण देते हुए परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने कहा कि पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर सभी इकाइयों में जयंती समारोह आयोजित करने तथा समाज के लोगों से अपने-अपने घरों में आरती-पूजा कर उत्सव मनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने भरर में आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय कर्मा जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने और समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
बैठक में प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू ने अपने उद्बोधन में प्रदेश साहू संघ की सामाजिक एकीकृत नियमावली का पालन करते हुए समाज को संगठित करने तथा सामाजिक एकता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं संरक्षक हरिशंकर साहू और अर्जुन साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन गोपेश साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन संतोष साहू ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से घनश्याम साहू, घासी राम साहू, ललिता साहू, ओमप्रकाश साहू, मंगलेश साहू, हरि साहू,रिंकी साहू, रवि साहू, खेमीन साहू, तनुजा साहू, डाकेंद्र साहू, दानी राम साहू,रेखराम साहू, राजकुमार साहू,डॉ हेमू साहू, प्रेमलाल साहू,रमेश साहू, दुर्वासा साहू,प्रेमलाल साहू,जगनू साहू, किरण साहू, कल्याणी साहू, लक्ष्मी साहू, जितेंद्र साहू, रामलाल साहू,रघुनाथ साहू, नीलमणि साहू, संध्या साहू, ईश्वरी साहू, दीपा साहू, सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की कार्यकारिणी बैठक एवं होली मिलन संपन्न, माता कर्मा जयंती मनाने का आह्वान
