शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में दो दिवसीय मिलेट फूड फेस्ट का आयोजन

राजिम, शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में मिलेट (श्रीअन्न) के महत्व को प्रोत्साहित करने तथा जनसामान्य में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा के मार्गदर्शन एवं रूसा 2.0 (RUSA 2.0) द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय मिलेट फूड फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 एवं 11 मार्च 2026 को महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

इस फूड फेस्ट के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं मिलेट आधारित विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन व स्वाद परिचय कराया जाएगा, जिससे लोगों को मिलेट के स्वास्थ्यवर्धक गुणों तथा इसके दैनिक आहार में उपयोग के प्रति प्रेरित किया जा सके।कार्यक्रम में इछुक शैक्षणिक संस्थान तथा स्व-सहायता समूह भी आमंत्रित हैं, ताकि वे अपने-अपने स्तर पर तैयार किए गए मिलेट व्यंजनों का प्रदर्शन कर सकें और इस पहल को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *