जनपद अध्यक्ष कीर्ति ने कहा -महिलाओं के सम्मान से ही समाज का समग्र विकास
पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग के जामगांव एम परियोजना के तत्वावधान में आदिवासी ध्रुव समाज भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में श्रीमती नायक ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण किसी भी विकसित समाज की पहचान है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देकर समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि हो रही है।
विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती यमुनेष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला दिवस पर महिला सम्मेलन का आयोजन कर शासन की योजनाओं ,महिलाओं के अधिकार जैसे ज्ञान वर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रहसन की प्रस्तुति महिलाओं द्वारा दी गई श्रीमति पाण्डेय ने बताया कि महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य के लिए 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किय गयाइस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर,सरपंच तुलसी सिन्हा,जनपद सदस्य सीता सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर के अलावा कार्यक्रम में की बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी उपस्थित रहीं।
