शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की उपलब्धि

महाविद्यालय को शोध केंद्र के रूप में मिली मान्यता #

#शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम जिला गरियाबंद ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा राजनीति विज्ञान विषय में शोध केंद्र के रूप में मान्यता प्रदान की है।

इस संदर्भ का आदेश विश्वविद्यालय से 27/2/26 को प्राप्त हुआ।संस्था प्रमुख डॉ सविता मिश्रा ने बताया कि यह गरियाबंद जिले के लिए गौरव की बात है कि इस क्षेत्र में शोध केंद्र खुला है,जो छात्र हित में मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान शिक्षा नीति NEP में अनुसंधान एवं शोध को प्राथमिकता दी गई है l इस मापदंड पर महाविद्यालय ने एक कदम बढ़ाया है। हिंदी विषय में भी शोध केंद्र के लिए प्रयास जारी है।

महाविद्यालय को इस सोपान तक पहुंचाने में प्राचार्य डॉ सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ समीक्षा चंद्राकर, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक एम . एल. वर्मा, आई क्यू ए सी समन्वयक श्रीमती श्वेता खरे , सहायक प्राध्यापक सुश्री मनीषा भोई सहित महाविद्यालय परिवार का योगदान रहा।इस उपलब्धि पर जन भागीदारी समिति अध्यक्ष सुश्री छाया राही एवं अध्यक्ष नगर पालिका राजिम महेश यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *