दुर्ग भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित, पाटन के विजय कांत बंछोर को दायित्व

:पाटन ,, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग की जिला कार्यसमिति में पाटन निवासी विजय कांत बंछोर को जिला सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में, प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से यह नियुक्ति की गई है।

विजय कांत बंछोर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, नीति और जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।इस नियुक्ति पर पाटन एवं दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *