ग्राम छाटा में अमृत सरोवर पर विशेष जन चौपाल…वीबीजी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया


पाटन। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में जिले के सभी 123 अमृत सरोवरों में जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत छाटा में अमृत सरोवर स्थल पर विशेष जन चौपाल आयोजित की गई।
कार्यक्रम में “मजबूत कानून, सुरक्षित अधिकार” के संदेश के साथ वीबीजी राम जी अधिनियम 2025 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। ग्रामीणों को अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा जनजागरूकता पंपलेट का वितरण किया गया। नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देने, जनजागरूकता बढ़ाने एवं शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
ग्राम पंचायत छाटा के सरपंच कमलेश चिलक ने बताया कि जन चौपाल एवं ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि अधिनियम के अंतर्गत अब 100 के स्थान पर 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। साथ ही कार्य उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते को अधिक सशक्त बनाया गया है।
तकनीकी सहायक दुगेश (पाटन) ने जानकारी दी कि अधिनियम के तहत मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करना अनिवार्य किया गया है। यदि 15 दिवस के भीतर भुगतान नहीं किया जाता है, तो संबंधित मजदूर को 0.05 प्रतिशत अतिरिक्त राशि ब्याज के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भुगतान में विलंब होने पर क्षतिपूर्ति का प्रावधान नहीं था, किंतु अब देरी की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रावधान भी किया गया है।
जन चौपाल में विकसित भारत जी राम जी एक्ट के अंतर्गत जल सुरक्षा, आजीविका संवर्धन, आपदा निवारण एवं ग्राम आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही रोजगार मांग पंजीयन, मजदूरी भुगतान प्रक्रिया एवं अमृत सरोवर अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में उपसरपंच उमा चेलक, सचिव रामेश्वरी साहू, रोजगार सहायक राजेन्द्र कुमार, पंचगण संतोष यादव, परमानंद चंदेल, प्रभाकर, मनोज कुमार वर्मा, आरती साहू, जमुना यादव, तिब्धि साहू, कल्याणी वर्मा, अल्पा चेलक, महेश साहू, कल्पना यादव, धार्मिक चक, बिरेन्द्र चेलक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *