पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के सांकरा अमलेश्वर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, झीट सरपंच राजू साहू, भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पुष्पमालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में राहुल टिकरिहा ने संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता और उत्साहपूर्ण नारों के साथ हुआ, जिसमें युवाओं ने आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का सांकरा अमलेश्वर में भव्य स्वागत
