कवर्धा। जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी में लोधी समाज सामुदायिक भवन के भूमिपूजन एवं महतारी सदन के लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी समाज छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत कबीरधाम की अध्यक्ष ईश्वरी साहू एवं लोधी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री जीवन कौशिक उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल, जिला लोधी समाज के अध्यक्ष संतोष कौशिक, अगेश्वर कौशिक (कुरहा), डेरहा कौशिक (दीवान), सुषमा धरम कौशिक (जनपद सदस्य) तथा ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच चितरेखा-सुरेश कौशिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला लोधी समाज कबीरधाम एवं समस्त ग्राम पंचायत परिवार बम्हनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश लोधी समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पीलाराम कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश कौशिक, अधीन जेघल, रामफल कौशिक, आजू राम कौशिक, प्रदेश प्रचार सचिव श्रवण कौशिक, जिला महामंत्री संजू कौशिक, संगठन मंत्री राजेश कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष रूपेश कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक सहित यशवंत कौशिक, धीरज कौशिक, तुकेश कौशिक एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं सामुदायिक भवन के महत्व पर प्रकाश डाला। भूमिपूजन एवं लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।
