पाटन। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी कुर्मी युवा मोर्चा, पाटन द्वारा 19 फरवरी 2026, गुरुवार को पाटन में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक करेंगी।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश वर्मा (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन), मेहत्तर राम वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज, पाटन राज) तथा हेमन्त वर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन) उपस्थित रहेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में सुकालू राम वर्मा (समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति पाटन), रोहित वर्मा (समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति सांकऱा), सुभाष वर्मा (समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति रानीतराई), भूषण वर्मा (समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति बेल्हारी), नागेन्द्र वर्मा (प्राधिकृत अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति पाटन), संतोष वर्मा (प्राधिकृत अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति पंदर) एवं बाबा वर्मा (सभापति, नगर पंचायत पाटन) की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का मंच संचालन केदार कश्यप द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन युवाओं को शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वाभिमान, सुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों से प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति अपेक्षित है।
पाटन में शिवाजी जयंती पर भव्य समारोह आज, राहुल टिकरिहा होंगे मुख्य अतिथि
