देवरीबंगला /देवरी ब्लॉक के ग्राम गिधवा (पिनकापार) में ग्रामीणों द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन में विधायक कुंवरसिंह निषाद शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की सुख ,समृद्धि ,खुशहाली के लिए कामना की। विधायक ने कहा की शिव महापुराण की कथा में साक्षात शिव और पार्वती स्वयं यजमान बनकर कथा को श्रवण करने आते हैं। आयोजक समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आध्यात्मिक आयोजन भक्ति, संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम है।
कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह दिव्य आयोजन आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है। महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।इस अवसर पर संजू चौधरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, बरसन निषाद विधायक प्रतिनिधि, सागर साहू, दुखु देवांगन, अश्वनी कुंजाम, धीरज साहू, गुलाब साहू, ओमप्रकाश सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं महिलाएं बङी संख्या में उपस्थिति रही।
