सचिव महेंद्र साहू की एंट्री से पहले ही पहडोर में विरोध, सौंपा गया ज्ञापन

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा से जुड़े विवादों के चलते पंचायत सचिव महेंद्र साहू का स्थानांतरण पहले जामगांव आर किया गया था। पतोरा में ग्रामीणों के विरोध और नाराजगी के बाद प्रशासन ने उन्हें वहां से हटाते हुए जामगांव आर भेजा था।

हालांकि, जामगांव आर में वे कार्यभार ग्रहण कर पाते, उससे पहले ही प्रशासन द्वारा नया स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया। नए आदेश के तहत महेंद्र साहू का तबादला ग्राम पंचायत पहडोर कर दिया गया।

इधर, पहडोर में भी उनके पदस्थापना को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के सुचारू संचालन एवं विकास कार्यों की निरंतरता के लिए ऐसे सचिव की आवश्यकता है, जिनकी कार्यशैली पारदर्शी और विवादमुक्त हो।

ग्रामीणों की मांग है कि वर्तमान में कार्यरत सचिव को ही यथावत रखा जाए तथा महेंद्र साहू को पंचायत में पदभार ग्रहण करने की अनुमति न दी जाए। ग्राम पंचायत की सरपंच माया गजेंद्र मढ़रिया सहित पंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि महेंद्र साहू जहां-जहां पदस्थ रहे हैं, वहां वे विवादों में घिरे रहे हैं। उनका कहना है कि पंचायत के सुचारु संचालन और विकास कार्यों की निरंतरता के लिए ऐसे सचिव की आवश्यकता है जो पारदर्शी और विवादमुक्त कार्यशैली अपनाए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में गंभीरता से विचार करते हुए उनकी मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। जिला पंचायत को ज्ञापन सौंपने वालों में गायत्री वर्मा, रेखा यादव, सरिता, पद्मा, अनीता, मुन्नी बाई, रोहिणी बाई, हेमलता, ललिता, मधु, मालती, रोहित सहित अन्य पंच और ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *