दरबार मोखली मंडल में विकसित भारत अभियान अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन


पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार दरबार मोखली मंडल में VB-G RAM G (विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण) जन जागरण अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन दिनांक 18 फरवरी 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से विश्राम गृह दरबार मोखली में किया जा रहा है।
कार्यशाला में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों, आजीविका सशक्तिकरण तथा “विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं रोजगार सृजन के अवसरों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा,जितेंद्र वर्मा भाजपा प्रदेश मंत्री, सुरेन्द्र कौशिक भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग,दिलीप साहू भाजपा जिला महामंत्री, कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने समस्त बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा सम्मानित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *