ग्राम झीट में मातृ-पितृ पूजन दिवस पर 16 नेशनल खिलाड़ियों का सम्मान

पाटन । ग्राम झीट में मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना से हुई। आयोजन जय महावीर व्यायाम शाला एवं एडवेंचर खो-खो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गांव के 16 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को शील्ड और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सरपंच ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि गांव के बेटे-बेटियां खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान और संस्कार ही सफलता की मजबूत नींव है।
प्रमुख उपलब्धियां
समारोह में जिन खिलाड़ियों की उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया, उनमें शामिल हैं—
रेशम साहू – सिल्वर मेडल, ईस्ट-वेस्ट जोन वेटलिफ्टिंग, कोटा
षष्ठधीश कौशिक – यू-17 स्कूल नेशनल, अरुणाचल प्रदेश
ओमप्रकाश सिन्हा – इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग, चंडीगढ़
सम्मानित खिलाड़ी
खो-खो (69वीं नेशनल स्कूल गेम्स, राजस्थान)
मयंक साहू, छायांक कौशिक, मौर्य साहू, वंशिका साहू
खो-खो (35वीं सब-जूनियर नेशनल, हरियाणा)
करण यादव, सावित्री ठाकुर
अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी
करण पाल (अंडर-19), रामेश्वर ठाकुर (सीनियर नेशनल), संजना साहू, गुंजा सिन्हा (इंटर यूनिवर्सिटी)
विशेष उपलब्धि
वीरसिंह खुटेल (मिस्टर रायपुर), तोशिका लोमश साहू (छत्तीसगढ़ पुलिस)

कार्यक्रम में डॉ. मोहन साहू, धर्मेंद्र कौशिक, क्लब अध्यक्ष पवन ठाकुर, टीकाराम साहू, गुरुदत्त ठाकुर, अनिल दास मानिकपुरी, रोहित साहू और राजेश्वर सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन डिगेश साहू ने किया। आयोजन की सफलता में कोच भूपेश सिन्हा सहित समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *