पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में वार्ड क्रमांक 08 में डोम शेड निर्माण के लिए प्रस्तावित स्टीमेट दुर्ग लोक सभा सांसद विजय बघेल के नाम उनकी धर्मपत्नी रजनी बघेल को सौंपा गया।
वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से डोम शेड निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों ने स्टीमेट तैयार कर सौंपा। इस दौरान रजनी बघेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रस्ताव को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चैनसिंग साहू, समाजसेवी रामाधार साहू, उमेश साहू (पूर्व उपाध्यक्ष), ओमप्रकाश साहू (उपाध्यक्ष), डोमन यादव (पार्षद), लखन साहू एवं संतराम साहू उपस्थित रहे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही डोम शेड निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे वार्डवासियों को विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
अमलेश्वर के वार्ड क्रमांक 08 में डोम शेड निर्माण हेतु सांसद विजय बघेल के नाम स्टीमेट सौंपा गया
