पाटन। एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव एम अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 सांकरा में “वजन त्यौहार” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की सी.एस. लाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
वजन त्यौहार के दौरान केंद्र में दर्ज कुल 36 बच्चों का वजन एवं ऊँचाई मापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान सभी बच्चे सुपोषित पाए गए, जिससे पालकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई।
इस अवसर पर अभिभावकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर बच्चों के बेहतर पोषण स्तर को बनाए रखने एवं संतुलित आहार देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय साहू, परियोजना अधिकारी यमुनेश पांडे, सरपंच रवि सिंगौर, तुलाराम सिंगौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी करना तथा समुदाय में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं पालकों में विशेष उत्साह देखा गया।
आँगनबाड़ी केंद्र सांकरा में धूमधाम से मनाया गया “वजन त्यौहार”, 36 बच्चे पाए गए सुपोषित
