मेला से वापसी घर आ रहे बाइक सवार हुए दुर्घटना के शिकार गड्ढे में गिरा बाइक मौके पर एक की मौत , 1 गंभीर


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️✍️✍️
पाण्डुका/शिवरात्रि की रात राजिम मेला देखकर घर वापस आ रहे हैं।तीन दोस्त दुर्घटना का शिकार हो गए ।जिसमें मौके पर एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर बताया जा रहा है।जो होश में नहीं है। और तीसरा घायल व्यक्ति का हालत थोड़ा ठीक है। घटना बीती रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है पांडुका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तौरेंगा के आश्रित ग्राम दीवना के घाट की है ।जिसमें ग्राम राजनकटा (शांति नगर)का यादराम सोनी की मौके पर मौत हो गया था उसके साथ ग्राम दीवना के मुकेश ध्रुव एवं तुमेश यादव दोनों भी साथ में मौजूद थे।

तीनों दोस्त स्प्लेंडर पर सवार राजिम मेला देखने गए थे वापसी में यहां घटना घटित हो गया और गड्ढे में बाइक जा गिरा जिसमें एक की तो मौत हो गई पर दोनों घायल रात भर गड्ढे में वहीं बेहोशी की हालत में पड़े रहे । जब तुमेष यादव को होश आया तो लगभग सुबह 10 बजे सड़क पर आकर लोगो को घटना की जानकारी दी ग्रामीणों की मदद से यह जानकारी परिवार वालों को दिए जिस पर ग्रामीण पहुंचे वा इसकी जानकारी पुलिस को दी यादराम सोनी रजन कटा निवासी का मौके पर मौत हो गया था तो वही मुकेश ध्रुव के सर में गंभीर चोट आई है जिससे अभी वह बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती है तो वहीं तुमैश की हालत थोड़ा बेहतर बताया जा रहा है।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाइक स्पीड में रही होगी और सम्हाल नहीं पाया और गड्ढे में जा गिरा होगा,मौके पर पाण्डुका पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। और मृतक की लाश को पोस्ट मार्टम के लिय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *