खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,
गरियाबंद /यह हादसा ग्राम जोबा से गरियाबंद की ओर आने वाले मार्ग पर, जोबा से पहले हुआ, जहां कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरकू राम चनाप (उम्र लगभग 60 वर्ष), निवासी जोबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच अपने गांव से गरियाबंद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। और चारों पहिया ऊपर हो गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरकू राम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस कार चालक की स्थिति, वाहन की गति और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
