संकुल स्तर पर संकुल केंद्र पांडुका में प्रधान पाठकों को दी गई विदाई,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,


पांडुका – संकुल केंद्र पांडुका मे विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि गण पूर्व माध्यमिक शाला सरकड़ा के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ए. आर .साहू ,प्राथमिक शाला सरकड़ा के प्रधान पाठक के. पाल एवं पैरी कॉलोनी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक निर्मला शर्मा को संकुल स्तर पर भावभीनी विदाई दी गई ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात उनका स्वागत कर स्मृति चिन्ह, शाल,श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया।

उसके पश्चात शिक्षकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों के सुखी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाय. आर. साहू प्राचार्य शास. उच्च. माध्यमिक शाला पांडुका ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक शाला पांडुका के प्रधान पाठक एम. एल. तारक, माध्यमिक शाला सरकड़ा के प्रधान पाठक बी .आर. ध्रुव एवं संकुल समन्वयक योगेंद्र साहू थे।

इस कार्यक्रम में पांडुका के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक गोकुल राम निषाद ,प्राथमिक शाला सरकड़ा के प्रधान पाठक भुनेश्वर यादव, प्राथमिक शाला नवाडीह के प्रधान पाठक तारिणी शर्मा एवं अन्य शिक्षकों में भूपेंद्र कुमार साहू, ढालचंद साहू, मनोज कुमार साहू, रागिनी जायसवाल, कुसुम सिंह ,सुरेखा तारक, सोनल चौहान, सावित्री मारकंडे, एकता गांधी, नीता यादव ,उदय बांधकर, विवेक शुक्ला आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन गोकुल राम निषाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *