पाटन। ग्राम पतोरा में 14 फरवरी को पारंपरिक मंडाई मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने ग्राम पंचायत की मांग पर गांव में कला मंच निर्माण कार्य की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि मंडाई मेला हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन गांवों की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा, स्वच्छता और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जनपद पंचायत द्वारा गांव के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत की अन्य आवश्यक मांगों पर भी सकारात्मक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिव्या कलिहारी (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा), सरपंच भुनेश्वर साहू, जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी, देवचरण कौशल, टीका देवांगन, चुम्मन साहू, नरेश ठाकुर, लोकेश ठाकुर, वीरू साहू, गिरीश साहू एवं रूपेश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
पतोरा में धूमधाम से आयोजित हुआ मंडाई मेला,जनपद अध्यक्ष ने कला मंच निर्माण की घोषणा
