महाशिवरात्रि पर महामाया मंदिर में रुद्राभिषेक होगा-

रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर परिसर स्थित शिवालय में आज रविवार को दोपहर 11 बजे महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्राभिषेक आयोजित किया गया है। न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव जी का रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार, आरती पूजन आदि का आयोजन किया गया है। धर्मप्रिय श्रद्धालुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाशिवरात्रि पूजन का पुण्य फल प्राप्त करेंगे। न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर दुबे, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, कृपाराम यदु, विजय शंकर अग्रवाल, उपेंद्र शुक्ला, महेंद्र पांडे, सत्यनारायण अग्रवाल, शिबू शुक्ला, कुंज लाल यदु, सूरज फुटान, नितिन तिवारी आदि सदस्य गण पूरी व्यवस्था तैयार करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *