सेन समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, लक्ष्मी नारायण सेन दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित ,शिशुपाल सेन बने सचिव

पाटन -छतीसगढ़ में निवासरत सेन समाज के मरौद परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन विगत दिनों ग्राम खुरसेंगा में सम्पन्न हुआ, जहां इस समाज में इस वर्ष चुनावी वर्ष रहा व नये पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, वहीं समाज को संगठित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक अधिवेशन का आयोजन खुरसेंगा में आयोजित किया गया था जिस पर सर्वप्रथम संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जी की प्रतिमा, एवं इष्ट देव बजरंग बली के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सेन ने किया।

सामाजिक,पारिवारिक समस्याओं का निवारण किया गया।मरौद परिक्षेत्र के द्वारा हर वर्ष 10वीं एवं 12 वीं में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 501 एवं 801 रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया जाता है इस वर्ष भी उन्होंने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वही मरौद परिक्षेत्र में इस बार चुनावी चुनाव व्यवस्था का माहौल की था जिस सरगर्मियां तेजी से दिख रही थी, समाज के लोगों में भारी उत्साह व उमंग दिख रहा था ,जिस पर सामाजिक लोगों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी नारायण सेन भाठागांव वाले को अध्यक्ष पद पर बागडौर सौंपी वहीं सचिव के पद पर शीशुपाल सेन (कचना)की नियुक्ति की गईकार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकरीगण मौजूद रहें, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हिराधर सेन, राजिम महासभा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेन ,हरिराम सेन अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सेन सचिव शिशुपाल सेन सहित पंचगण व गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे समाज को संगठित करना प्रमुख उद्देश्य बैठक में समाज के व्यक्तियों को संगठित करने की उद्देश्य से हर वर्ष वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाता है जिसमें मरौद परिक्षेत्र के लगभग हर ग्राम के लोग उपस्थित रहते हैं वहीं कार्यक्रम में लोग अपनी बात को रखकर समस्याओं का निदान पाते रहे महिला व युवा को आगे लाने टीम गठित,समाजिक गतिविधियों में शामिल करने जोर दिया गया , सदस्यता अभियान चलाया जाएगा सेन समाज की बैठक में कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज में नवाचार की शुरुआत पर जोर दिया गया जिसमें युवाओं की टीम का गठन किया गया,समाज के ज्यादातर सदस्य को जोड़ने ,महिलाओं को संगठित कर समाज के मुख्य धारा में लाने हेतु लोगों ने संकल्प लिए व सामाजिक गतिविधियों के संचालन पर विशेष जोर दिया गया , समाज के लोगों को जोड़ने सदस्यता अभियान शुरू की जाएगी लक्ष्मी नारायण सेन पर समाज ने जताया भरोसा , दोबारा अध्यक्ष की कमान सौंपी छत्तीसगढ़ प्रदेश में सेन समाज में खासकर मरौद परिक्षेत्र का विशेष महत्व है क्योंकि यह प्रदेश का सबसे बड़ा संठात्मक क्षेत्र है, जिसमें इस वर्ष चुनावी वर्ष रहा, चुनाव में कश्मकश दिख रही थी लेकिन पूर्व समय में अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान लक्ष्मी नारायण के मेहनत और लगन, समाजिक गतिविधियों के लगातार सफल संचालन,नये भवनों का निर्माण के श्रेय देते हुए दोबारा अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी नारायण सेन भाठागांव वाले पर समाज ने विश्वास बताया और उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित कर दोबारा समाज की बागडोर सौंपीनवाचार की होगी शुरुआत , युवा वर्ग को साधेगा समाज लक्ष्मी नारायण सेन के नेतृत्व में समाज में नवाचार की शुरुआत की जाएगी, प्रदेश में संचालित योजनाएं को परिक्षेत्र स्तर पर उतार जाएगा, सेन जंयती, विवाह योग्य युवक युवतियों का बायोडाटा संकलन,आदर्श विवाह, सदस्यता अभियान, रक्तदान शिविर आयोजित करना, शिक्षा/रोजगार हेतु युवा वर्ग को लाभ दिलाने समाज ने संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *