पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत देवादा सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ग्राम के हर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को शादी, जन्मोत्सव, दशगात्र एवं अन्य अवसरों पर आर्थिक सहायता के साथ-साथ अन्नदान भी करती हैं। उनके इस सेवा भाव से गांव में सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता की मिसाल कायम हो रही है।
ग्राम देवादा की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने ललित साहू एवं दशोदा साहू के पुत्र टोमेस साहू के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को ₹5 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने नवदंपत्ति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुंदन साहू, लिंबा, गजेन्द्र, हेमलता, पुरुषोत्तम, पुर्णिमा, अरुण, अन्नू, चुम्मन, पूजा, भूपेश, विक्की, निक्की, भूवनेश्वरी, जगेश्वर, मोतीराम, रामअवतार, रामकुमार, समसिंग एवं भवानी सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
