रानीतराई।आयोजक समिति,ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत चूलगहन के द्वारा त्रि दिवसीय रामचरित मानस महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया।जिसके पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य भूपेश बघेल(पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन)के प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता रश्मि भेदप्रकाश वर्मा जनपद सदस्य ने की,विशेष अतिथि राजेश ठाकुर(ब्लॉक अध्यक्ष जामगांव आर),सोहन जोशी(मंडल अध्यक्ष),भोज राम रघुवंशी(सेक्टर प्रभारी),भविष्य जैन(विधायक प्रति.शास.महा.रानीतराई),मनोज पटेल(सरपंच), नीरा साहू पूर्व सरपंच,हेमलता राज(प्राचार्य निपानी),थानसिंह रघुवंशी(से.नि.पंचायत इंस्पेक्टर),कुन्ती सोरी जी (पूर्व सरपंच)ने सियारामचंद्र जी,हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली,शांति की मंगलकामना किए।
जिप दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भांचा राम हम सबके आराध्य देव है,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता कौशल्या की नगरी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के प्रति कृत संकल्पित थे,उन्होंने पाटन के ग्रामों में बिना किसी भेदभाव से विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब मजदूर,किसान,युवा, महिलाओं एवं आम जनता की सेवा की।ग्राम चूलगहन में भी करोड़ों रुपए की सौगात पूर्व में भूपेश बघेल द्वारा दी गई थी,जिससे आज गांव नई कीर्तिमान स्थापित की है।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम जी के आदर्शों पर चलते हुए मानव जीवन को धन्य बनाने का शुभावसर इस तरह के धार्मिक आयोजन से मिलता है।आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वीकृत कार्य पटेल सामुदायिक भवन खपरी(6.50लाख),यादव भवन में अहाता निर्माण(5.00लाख),पटेल समाज भवन चूलगहन(7.00लाख)के विकासकार्यों का भूमिपूजन किया गया।उन्होंने अपने क्षेत्र में हो रहे विकासकार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को धन्यवाद एवं आभार जताया।
इस अवसर पर किरण जैन, योगिता साहू पूर्व सरपंच,पार्वती पटेल,चंद्रिका ठाकुर,संतोष कुमार रघुवंशी,आत्मा राम साहू,अशोक कुमार कुलदीप,पुलस्त्य कुमार साहू,घनश्याम सिंह रघुवंशी,अध्यक्ष बेनी राम साहू,पुरेन्द्र कुमार रघुवंशी,नारायण सिंह यादव,पुरुषोत्तम साहू, भीषम साहू,महेन्द्र रघुवंशी,राजेन्द्र सूर्यवंशी (शाखा प्रबंधक),साकित राम ठाकुर,द्वारिका यादव (सचिव),योगेन्द्र साहू,दुकालू राम रघुवंशी,पवन कुमार रघुवंशी,किशोर कुलदीप (क्लर्क),गणेश साहू,फतु लाल साहू,गैंदलाल साहू(शिक्षक),लीला राम ठाकुर,रोहित साहू द्रोण ठाकुर,दिलीप सोरी,कीर्तन लाल यादव,रमेश कुमार साहू,डेसाहब रघुवंशी,हीरा सिंह रघुवंशी,बसंत कुमार साहू (पंच),अश्वनी कुमार साहू,लोचन रघुवंशी,वासुदेव ठाकुर (शिक्षक),दिनेश साहू,टिकेन्द्र ठाकुर, वासुदेव रघुवंशी,सौरभ राज,दिलीप रघुवंशी,रोशन साहू,कोशल ठाकुर आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी चुलगहन उपस्थित रहे।
भांचा श्रीराम हमारे आराध्य-अशोक साहू….ग्राम चूलगहन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी विकास कार्यों की सौगात
