सेलूद। ग्राम ढौर में आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 07 एवं 08 फरवरी 2026 को दो दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंतिम सत्र के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व ओ एस डी आशीष वर्मा व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी शामिल हुए। श्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक शाश्वत महाकाव्य है जो सत्य, त्याग, धर्म, और प्रेम के माध्यम से एक आदर्श जीवन जीने की कला सिखाता है। यह हमें रिश्तों में मर्यादा, विपरीत परिस्थितियो मे धैर्य, कर्तव्यनिष्ठा और अहंकार के विनाश का संदेश देता है।इस अवसर पर प्रमुख रूप ग्राम सरपंच श्रीमती मेघा यशवंत ठाकुर,आयोजन समिति अध्यक्ष सत्यज्ञान सपहा,निशांत सोनबोइर,राजकुमार मिश्रा, किशन साहू,योगेश्वर यादव, चंपा यादव,अविनाश मिश्रा, सुधीर ठाकुर, सनूत कुर्रे सहित अन्य उपस्थित थे।
ढौर में दो दिवसीय संगीतमय राम कथा ने जोड़ी गांव की आस्था, समापन पर पहुंचे पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा
