राजिम कुम्भ कल्प मेला में अव्यवस्था का आलम ,,मीडिया के सवालों में घिरे मंत्री जी,,इवेंट वालों की मनमानी,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,,,

राजिम – छत्तीसगढ़ के प्रयाग में प्रत्येक वर्ष होने वाले राजिम कुंभ कल्प इस बार पूरी तरह से फीका नजर आ रहा है, 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होने वाले राजिम कुंभ कल्प की छटा पूरी तरह से फीकी नजर आ रही है, मुख्य मंच में खाली पड़ी कुर्सियां दिखाती है, कि लोग इस बार राजिम कुंभ कल्प के प्रति पूरी तरह उदासीन है, जिसका मुख्य कारण राजिम कुंभ कल्प के मुख्य आयोजनकर्ता इवेंट कंपनी की मनमानी रवैया है, जगह जगह बैरिकेट्स के चलते लोग मुख्य मंच तक नहीं पहुंच पा रहे है, पूरे मेला स्थल में प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, या फिर पुलिस प्रशासन के लोग ही नजर आएंगे

आम लोगों का राजिम कुंभ कल्प से इस बार कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है, इवेंट कंपनी द्वारा पत्रकारों से भी बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है, बावजूद इसके इवेंट कंपनी की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है, राजिम कुंभ कल्प में पहुंचे पर्यटन संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से पत्रकारों में तीखे सवाल पूछे और इवेंट वालों की बदसलूकी पर सवाल पूछे जिस पर पर्यटन मंत्री ने जल्द व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की बात कहते नजर आए,

वहीं कुंभ की रौनकता खत्म होने की बात पर नए स्थल होने का हवाला देते हुए बात टाल गए । पर जिस तरह से दिनों दिन राजिम मेला के भव्यता कम होते नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *