मड़ई जैसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं — मां महामाया धाम में बोलीं कीर्ति नायक

पाटन।जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक अपने प्रभार जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम जामगांव (एम) में मां महामाया की पावन धारा में आयोजित मड़ई मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती नायक ने कहा कि मड़ई जैसे पारंपरिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के सशक्त प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन ग्राम समाज को आपसी भाईचारे के सूत्र में बांधने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा मां महामाया से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर श्री राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), श्री कमलेश चंद्राकर (मंडल अध्यक्ष), सरपंच द्वय रवि सिंगौर एवं राजू साहू, श्री राकेश चंद्राकर, दौलत सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *