नपा में दूसरी साप्ताहिक बाजार की आज शुरुवात

पाटन,नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत अटारी में आज 7 फरवरी दिन शनिवार को साप्ताहिक बाजार की शुरुवात नपा अध्यक्ष द्वारा की गई है अटारी एवं खोरपा के रहवासियों में खुशी का वातावरण नजर आया पाटन नगर में पिछले 6 दशकों से अधिक वर्षों से पाटन नगर में सप्ताह के मंगलवार को बाजार लगते आ रहा है जो बहुत प्रचलित एवं प्रसिद्ध है पर नगर पंचायत के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगर में एक नया प्रयोग जनता के आवश्यकता को देखते हुए किया है जो कि आज 7 फरवरी को मूर्त रूप आ गया नपा अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, लोक निर्माण सभापति केवल देवांगन,बाजार सभापति देवेंद्र ठाकुर ने पूजा एवं श्रीफल तोड़ कर बाजार की शुरुवात किया इस अवसर पर नीरज देवांगन,योगेश सोनी, चिरंजीव देवांगन, मिलन देवांगन ,कुमार देवांगन, के अलावा अनेक लोग उपस्थित रहे आज पहले ही दिन बाजार में सब्जी वाले अधिक संख्या में आए थे पांच से सात ऐसे थे जो प्रथम बार पाटन आकर सब्जी का पसरा लगाया है नाश्ते का ठेला लगाने वाले में बताया कि आज शनिवार को खाली रहता था लेकिन आज अटारी में बाजार लगाने से मुझे रोजगार मिल गया अटारी एवं खोरपा के निवासियों ने नगर पंचायत का आभार प्रगट किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *