ढौर में दो दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का प्रेमप्रकाश पांडे ने किया शुभारंभ

सेलूद। समीपस्थ ग्राम ढौर में आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 07 एवं 08 फरवरी 2026 को दो दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे ने कहा कि गांव-गांव में रामायण प्रतियोगिता एवं श्रीराम कथा जैसे आयोजन सनातन धर्म की रक्षा के लिए अनुकरणीय पहल हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि राम हमारे जीवन का आधार हैं और भगवान राम के अस्तित्व के अनेक प्रमाण आज भी जीवंत हैं। 8 फरवरी को समापन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। 9 फरवरी मंडाई मेला एवं रात्रि में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच सोन के मुंदरी का आयोजन होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार मिश्रा, सरपंच मेघा ठाकुर, पतोरा सरपंच भुनेश्वर साहू, रोशनी मिश्रा, निशांत सोनाबाईर, चित्रसेन कलिहारी, केशव साहू, गिरीश साहू, किशन साहू, सत्यज्ञान सपहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *