ग्राम पंचायत पंहडोर को टी बी मुक्त बनाने प्रयास जारी हैं इस वर्ष एक भी टी बी(क्षय रोगी) नहीं मिल पाया है पुराने मरीज ने अपनी दवा पूर्ण कर लिया है बी ई टी ओ व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सैय्यद असलम ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग टी बी मुक्त जिला बनाने अभियान छेड़ा है इसके लिए सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता है ग्राम पंचायत पंहडोर में सरपंच पंच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला, आयुष के कर्मचारियों की संगोष्ठी आयोजित किया गया है टी बी के प्रमुख लक्षण को प्रत्येक को बताकर ऐसे लोगों की जांच कराने और पूरी दवा खिलाने सहयोग करने कहा गया बुखार आना वज़न कम होना भूख नहीं लगना लगातार खांसी और बलगम में खून आना टी बी के प्रमुख लक्षण हैं सरपंच श्रीमती मढरिया ने लोगों से कहा कि नशा,बी डी, सिगरेट-शराब जैसे पदार्थों का सेवन फेफड़ों को खराब करता है टी बी रोग संक्रमण रोग है जो फेफड़ों को प्रमुखता प्रभावित करता है इसलिए नशा पानी से मुक्त करके ऐसे रोगो से बचाव निदान हो सकता है कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका श्रीमती वेगु गवेल स्वास्थ्य संयोजक जितेन्द्र पटेल ने टी बी रोगियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में मिलने वाली सुविधाएं की जानकारी दी कार्यक्रम में सरपंच पंच, मितानिन , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आयुष कर्मचारी जन प्रतिनिधि ओर ग्रामीण उपस्थित थे
