मड़ई मिलन समारोह हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक — श्रीमती कीर्ति नायक

पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ी में आयोजित मड़ई मिलन समारोह में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मड़ई मिलन की परंपरा, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विरासत पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।श्रीमती नायक ने अपने संबोधन में कहा कि मड़ई जैसे आयोजन हमारी लोकसंस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को सशक्त करते हैं। ऐसे पारंपरिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा ग्राम समाज को एक सूत्र में पिरोते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों को मड़ई मिलन समारोह के सफल आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में सरपंच श्री गुलाब सिंह जोशी, श्रीमती संतोषी ठाकुर, जनपद सदस्य श्री निरंजन यदु, पंच श्री सियाराम ठाकुर, पंच श्रीमती जानकी यादव, पंच श्रीमती अजली साहू, श्री दिलीप साहू, श्री राजेश चौहान, श्री बसंत यादव, श्रीमती कोमल साहू, श्री दुर्गेश नंदनी वर्मा, उपसरपंच श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, श्री श्याम सुंदर वर्मा, श्री शिवचरण वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *