नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षामंत्री के हाथों सम्मानित हुए प्रधानपाठक विरेन्द्र कुमार साहू


दुर्ग। जिला शिक्षा विभाग एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन (ओएलएफ) के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षण उत्सव 2026 रोमन पार्क दुर्ग में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों, सतत नवाचारों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य के लिए प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू को शिक्षामंत्री माननीय श्री गजेंद्र यादव जी के हाथों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों को नई पहचान देने वाला रहा।


समारोह में उपस्थित शिक्षकों, संकुल प्रभारियों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के समक्ष प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू द्वारा विद्यालय स्तर पर किए गए शैक्षणिक नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शाला सुदृढ़ीकरण तथा समुदाय की सहभागिता से किए गए प्रयासों की विस्तार से सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ होते हैं, जो सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्ट परिणाम प्रस्तुत करते हैं। ओपन लिंक्स फाउंडेशन के द्वारा विनोबा ऐप संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिया एवं अलग-अलग गतिविधियों के साथ सभी प्रतिभागी शिक्षकों को जोड़कर शिक्षण संबंधी जानकारी दिया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सहायक संचालक सीमा नायक, जिला मिशन समन्वयक विनोद सिन्हा, एपीसी इंद्र कुमार रामटेके, एपीसी संजय कुमार राजपूत, प्रोग्रामर मोहन चौहान, ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय डालमिया, वरिष्ठ ट्रस्टी राजीव कुमार, जिले के समस्त बीईओ, बीआरसी, संकुल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओएलएफ के प्रोजेक्ट ऑफिसर हेमंत चंद्रा एवं सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर भूपेंद्र चंद्रा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। वहीं सीनियर प्रोग्राम मैनेजर हेमंत साहू तथा दुर्ग जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर सौरभ साहू की विशेष सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावशाली बनाया।
समारोह में वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह शिक्षकों में नवाचार, प्रतिबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू को मिला यह सम्मान जिले के समस्त शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *