पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा तालाबंदी की चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने सोमवार को सचिव महेंद्र साहू का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया। उनके स्थान पर नरेश महतो को ग्राम पंचायत पतोरा में पदस्थापना दी गई है।
पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को नवनियुक्त सचिव नरेश महतो के प्रथम पंचायत आगमन पर सरपंच भुनेश्वर साहू ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने नए सचिव से पंचायत कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त किया है।
महेंद्र साहू का स्थानांतरण किये जाने पर सरपंच भुनेश्वर साहू ने सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव के विकास में नए सचिव नरेश महतो के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ काम होगी।
