पतोरा ब्रेकिंग: जिला पंचायत सीईओ के आश्वासन के बाद पतोरा पंचायत में टली तालाबंदी


पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा में सचिव के स्थानांतरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रस्तावित तालाबंदी फिलहाल टाल दी गई है। सरपंच भुनेश्वर साहू ने बताया कि जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग दुबे ने सुबह मोबाइल पर बातचीत के दौरान आज ही स्थानांतरण आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।
सीईओ के आश्वासन के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने आदेश जारी होने तक तालाबंदी नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि सरपंच ने स्पष्ट किया है कि यदि आज स्थानांतरण आदेश जारी नहीं होता है, तो पंचायत भवन में तालाबंदी की जाएगी।
ग्राम पंचायत में सचिव के स्थानांतरण को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में पिछले कुछ दिनों से आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया था। फिलहाल सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *